मिस्र में खाने का जायका मनमुताबिक करने के लिए नमक मांगने पर आप मुसीबत में पड़ सकतेहैं। दरअसल मिस्र में खाना खाने के दौरान नमक मागंना बुरा माना जाता है। इससे न सिर्फ मेजबान की बेइज्जती होती है बल्कि खाने का अपमान भी होता है। अगर आप किसी के घर दावत पर गए हैं और आपके लिए वहां पकवान परोसे गए हों, तो उसे वैसा का वैसा ही खा लें तो बेहतर है। अगर इसमें आप अलग से नमक डालेंगे तो उसे लेकर मेजबान नाराज हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें ये अपनी तौहीन लगती है।