बॉलीवुड सुपरस्टार और अपने फैंस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 57 वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख खान जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में आने वाले हैं। उन्हीं में से एक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) भी हैं। वहीं अपने जन्मदिन के खास मौके पर शाहरुख ने अपने तमाम फैंस को एक बड़ा गिफ्ट देते हुए अपनी इस मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'पठान' के टीजर को रिलीज कर दिया है, जिसको देखने के बाद फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म में शाहरुख के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abram) नजर आने वाले हैं।