30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा हत्याकांड: शव काटने के दौरान आफताब ने की बीयर पार्टी! क्या सबूत मिटाने के लिए मंगाया वैक्यूम क्लीनर?

Shraddha Murder Case: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की हिरासत अगले 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है। पुलिस के सामने सवाल यह है कि इस हत्या का सच कब और कैसे सबूतों के साथ सामने आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Nov 2022, 9:06 PM IST

shraddha-murder-case-aftab-had-a-beer-party-while-cutting-dead-body-was-the-vacuum-cleaner-called-to-destroy-evidence.jpg

श्रद्धा वालकर हत्याकांड

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला ने गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या करने की बात कबूल कर ली है, लेकिन सबूतों के साथ उसे हत्यारा साबित करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है क्योंकि हत्या के बाद उसने शव को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया है। अब पुलिस श्रद्धा के शव के टुकड़ो को ढ़ूंढ़ने के लिए जंगल-जंगल भटक रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को अब तक न तो श्रद्धा का सिर मिला है और न ही मोबाइल फोन।

वहीं जिस हथियार के श्रद्धा की हत्या की गई हैं वह हथियार भी पुलिस को बरामद नहीं हुए हैं, जिसके बारे में आरोपी हत्यारा आफताब भी गोलमोल जवाब देकर केस को उलझाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि वह जांच के लिए आरोपी हत्यारे को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाने वाली है।

यह भी पढ़ें: आखिर श्रद्धा के हत्यारे को उत्तराखंड व हिमाचल क्यों ले जाएगी पुलिस? नार्को टेस्ट के जरिए खुल पाएंगे राज?

शव काटने के दौरान आफताब ने की बीयर पार्टी!
बताया जा रहा है कि आफताब ने पहले श्रद्धा का गला दबाकर मर्डर किया और फिर उसने आरी से श्रद्धा के शरीर को घंटो तक काटा। पुलिस सूत्रों के अनुसार आफताब ने श्रद्धा को 10 घंटे तक आरी से काटा। वहीं जब शव काटने के दौरान जब वह थक गया तो उसने बीयर मंगा कर भी पिया, जोमैटो से खाना मंगाया कर खाया और सो गया। इसके साथ ही श्रद्धा का चेहरा पहचान में ना आए इसलिए उसने श्रद्धा के चेहरे को भी जलाने की कोशिश की। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि उसने सबूत मिटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर भी मंगाया था। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

डेटिंग ऐप के जरिए कई लड़कियों को फंसा रखा था आफताब
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धा के साथ आफताब डेटिंग ऐप के जरिए कई लड़कियों को फंसा कर रखा था। वह एक साथ कई लड़कियों के संपर्क में था, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं इसके बारे में डेटिंग ऐप के जरिए भी जानकारी मांगी गई है। पुलिस जैसे-जैसे श्रद्धा हत्याकांड की जांच आगे बढ़ा रही है वैसे-वैसे आफताब का क्रूर चेहरा सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को पुलिस ने हिरासत में लिया, ड्रग लेने की हुई पुष्टि

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़