7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 जून से शुरू होगी सिलीगुड़ी से काठमांडू बस सेवा, 10 घंटे का होगा सफर

सिलीगुड़ी-काठमांडू रूट पर NBSTC की बस सेवा इसी महीने शुरू की जाएगी। 16 जून को राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हाकिम सिलीगुड़ी-काठमांडू मार्ग पर उत्तर बंगाल परिवहन निगम बस सेवा का उद्घाटन करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 3 Jun 2022, 4:01 PM IST

16 जून से शुरू होगी सिलीगुड़ी से काठमांडू बस सेवा, 10 घंटे का होगा सफर

16 जून से शुरू होगी सिलीगुड़ी से काठमांडू बस सेवा, 10 घंटे का होगा सफर

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए बस सेवा 16 जून से शुरू होगी। 40 सीटों वाली वातानुकूलित बस 10 घंटे में काठमांडू पहुंचेगी। उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम ने इस कदम की शुरुआत की है और कहा है कि भारत और नेपाल दोनों सरकारों की सहमति से इसकी शुरुआत की जा रही है। 16 जून को राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हाकिम सिलीगुड़ी-काठमांडू मार्ग पर उत्तर बंगाल परिवहन निगम (NBSTC) बस सेवा का उद्घाटन करेंगे।

ये बस सप्ताह में 3 दिन चलेंगी, बस सेवा पर प्रति व्यक्ति 1500 रुपये खर्च होंगे। NBSTC के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम के अनुसार, "कई पर्यटक और बड़ी संख्या में बंगाल से लोग दौरे के लिए और आंखों के इलाज के लिए भी नेपाल जाते हैं। ऐसी सेवा की मांग अधिक थी, इसलिए, हमने इसकी शुरुआत की और अब साप्ताह में तीन दिन सिलीगुड़ी से काठमांडू रूट पर ये बसे चलेंगी।"

NBSTC के अधिकारियों ने दो पड़ोसी राज्यों - झारखंड और बिहार में बसें चलाने की योजना भी शुरू कर दी है। NBSTC ने इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ WBTC जैसी साधारण बसें भी लॉन्च करने का फैसला किया है। उस फैसले को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब बस DPR से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। NBSTC के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रे ने कहा कि DPR की अनुमति से इलेक्ट्रिक बस को उतारा जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस शहर में हर शख्स के पास है हवाई जहाज, कार की जगह दफ्तर जाने के लिए फ्लाइट का करते हैं इस्तेमाल

NBSTC सूत्रों के मुताबिक परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम के सहयोग से सिलीगुड़ी-काठमांडू रूट पर NBSTC बस सेवा 16 जून से शुरू होगी। बस सिलीगुड़ी के तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस से प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के खिलाफ CBI, ED जांच की मांग वाली याचिकाएं मेंटेनेबल, अब 10 जून को झारखंड हाईकोर्ट करेगी सुनवाई