14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SpiceJet की एक और फ्लाइट में खराबी, मुंबई में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 दिन में तकनीकी खराबी की 7वीं घटना

स्पाइसजेट के एक प्लेन में तकनीकी खराबी के बाद उसकी लैंडिंग करानी पड़ी। पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह कम से कम सातवीं घटना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 Jul 2022, 9:58 PM IST

SpiceJet flight SG-3324 lands in Mumbai with cracked outer windshield, 7th incident in last 17 days

SpiceJet flight SG-3324 lands in Mumbai with cracked outer windshield, 7th incident in last 17 days

स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को मंगलवार अचानक मुंबई में उतारना पड़ा। प्लेन में टेक्नीकल खराबी की वजह से उसकी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, कांडला से मुंबई की ओर उड़ान भरने वाले प्लेन को मंगलवार को क्रूज के दौरान विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया, जिस वजह से प्लेन की लैंडिंग करवाई गई। स्पाइसजेट के विमान के साथ दिन में यह दूसरी घटना है। वहीं पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के प्लेन से संबंधित इस तरह की यह सातवीं घटना है। DGCA सभी छह घटनाओं की जांच कर रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि स्पाइसजेट की कांडला-मुंबई फ्लाइट 23,000 फीट की ऊंचाई पर थी जब विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया। जिसके बाद विमान को मुबई में लैंड करा दिया गया। घटना पर स्पाइसजेट का बयान भी आ गया है। कंपनी ने कहा कि एयरक्राफ्ट को सुरक्षित मुंबई में लैंड करा लिया गया।

एयरलाइन ने कहा कि गुजरात के कांडला से उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान ने मुंबई में प्राथमिकता के तौर पर लैंड किया गया क्योंकि इसकी बाहरी विंडशील्ड में बीच हवा में दरार आ गई थी। स्पाइसजेट के विमान के साथ दिन में यह दूसरी घटना है। इस लैंडिंग पर स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा, "5 जुलाई 2022 को स्पाइसजेट Q400 विमान SG 3324 (कांडला-मुंबई) का संचालन कर रही थी, इस दौरान FL230 पर P2 साइड विंडशील्ड आउटर पेन में दरार आ गई। विमान को मुंबई में सुरक्षित उतारा गया है।"

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित BJP नेता सुवेंदु अधिकारी, गृह मंत्री अमित शाह लिखा पत्र

इससे पहले मंगलवार सुबह SpiceJet की SG-11 फ्लाइट ने दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरी थी, रास्ते में तकनीकी खामी पता चलने पर इमर्जेंसी लैंडिंग का फैसला किया गया। उड़ान के दौरान विमान के पायलट मेंबर्स को तकनीकी खराबी की जानकारी हुई, इसके बाद विमान को कराची को ओर मोड़ दिया गया। दुबई जा रही इस फ्लाइट के फ्यूल इंडिकेटर में खराबी आ गई थी। विमान में 150 से अधिक लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें: बिहार में लैंड नहीं हो सकी फ्लाइट, वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटी