
टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 15 साल में नहीं लगा सका 1 भी सिक्स।
T20 World Cup History : क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों बल्ले से खूब चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। लेकिन, टीम इंडिया के एक विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। इस खिलाड़ी को काफी मौके दिए गए, लेकिन अब तक यह टी20 वर्ल्ड कप में एक भी सिक्स नहीं लगा सका है। बता दें कि जब भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब भी यह टीम इंडिया का हिस्सा था। सबसे बड़ी बात ये है कि इस खिलाड़ी को विस्फोटक बैटिंग करने के लिए ही जाना जाता है।
बता दें कि इस विस्फोटक बल्लेबाज का नाम दिनेश कार्तिक है, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी खूब मौके मिले, लेकिन 37 वर्षीय कार्तिक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। इसी वजह से उनके स्थान पर ऋषभ पंत को मौका दिया गया। हालांकि ऋषभ पंत भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके। बता दें कि दिनेश कार्तिक 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह टी20 वर्ल्ड कप में अब तक एक भी सिक्स नहीं लगा सके हैं। दिनेश कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप के अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने महज 71 रन बनाए है। जिसमें उनके 10 चौके शामिल हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पूरी तरह फ्लॉप
दिनेश कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। दिनेश कार्तिक इस कप की 3 पारियों में महज 4.66 की औसत से मात्र 14 रन ही बना सके। इस खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनके पक्ष में बयान दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सेमीफाइनल मैच में भी नहीं खिलाया गया।
यह भी पढ़े - 16 वर्षीय क्रिकेटर ने रचा इतिहास, गगनचुंबी छक्कों की बारिश कर ठोक डाले 407 रन
12 वर्ष बाद की थी वापसी
बता दें कि कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद खेलते नजर आए। इससे पहले उन्होंने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला था। कार्तिक ने आईपीएल 2022 के बाद टीम इंडिया में विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर वापसी की थी। कार्तिक ने आईपीएल 2022 के 16 मैचों में 55 की एवरेज से 330 रन बनाए थे।
यह भी पढ़े - जब शमी की हरकत देख चढ़ा हार्दिक-रोहित का पारा, देखें वीडियो
Published on:
13 Nov 2022 02:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
