अमरनाथ यात्रा के बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी घटना सामने आई है। जिले के श्रीगुफवाड़ा में रविवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाटी में आतंकियों की नापाक साजिश लागातार जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े 7 बजे की है। इस घटना के बाद इलाक् की घेराबंधी कर दी गई है।