जानिए इनकी कीमत
एक रिपोर्ट के अनुसार, चांदी के इन मास्क की कीमत 1500 तक है। वहीं सोने के मास्क 25 ग्राम के हैं और इनकी कीमत 20,000 तक है। साबरी देमीर्चि के यह मास्क हफ्ते में 150 से 200 तक बिक जाते हैं। इस मास्क के अंदर आरामदायक एहसास के लिए सिल्क भी लगाया गया है। इसके अलावा सोने के मास्क का वजन करीब 20 ग्राम है। खास बात है कि इस मास्क को पहनने के बाद सांस लेने में परेशानी नहीं होती। इन मास्क को एक मुलायम कपड़े से साफ किया जाता है।