28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / दिल्ली में डिवाइडर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, युवती समेत 2 लोगों की मौत

दिल्ली में डिवाइडर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, युवती समेत 2 लोगों की मौत

Delhi Car Accident दिलशाद गार्डन इलाके से दर्दनाक हादसा हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत होंडा सिटी कार का बिगड़ा संतुलन, डिवाइडर से टकराई
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 28 Jul 2019, 12:17 PM IST

car accident

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके से दर्दनाक हादसे ( Delhi car accident ) की खबर सामने आई है। यहां आज यानी रविवार सुबह जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक तेज गति से आ रही होंडा सिटी कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलशाद गार्डन से एक होंडा सिटी कार ( Delhi Car Accident ) आनंद विहार की ओर जा रही थी। कार जैसे ही सूर्य नगर की लाल बत्ती के पास पहुंची, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ ( Delhi Car Accident ) गए। जानकारी के अनुसार कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।