ब्रिटेन के प्रधनमंत्री बोरिस जॉनसन पर उन्हीं के देश की संसद में विपक्षी सांसदों ने तीखे हमले किए हैं। इन दिनों बुलडोजर के चर्चे ब्रिटेन में खूब हो रहे हैं, इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दल प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को घेरते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया है कि बोरिस भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी से मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सवाल करने से डर गए। तो वहीं उन पर ब्रिटिश बुलडोजर कंपनी जेसीबी पर चढ़कर तस्वीर खिंचवाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।