7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेंकैया नायडू हो सकते है NDA के उम्मीदवार, अमित शाह संग नड्डा और राजनाथ कर रहे मंथन

भाजपा की संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं की NDA वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति चुनाव उम्मीदवार बनाने का विचार कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 21 Jun 2022, 3:50 PM IST

वेंकैया नायडू हो सकते है NDA के उम्मीदवार, अमित शाह संग नड्डा और राजनाथ कर रहे मंथन

वेंकैया नायडू हो सकते है NDA के उम्मीदवार, अमित शाह संग नड्डा और राजनाथ कर रहे मंथन

देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। विपक्ष को एकजुट करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी कोशिशें कर रहीं है। वहीं कांग्रेस में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एकमत होने के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भी एकमत बनाने की कोशिश की जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को होने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सत्ताधारी NDA उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है?

बता दें, BJP ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए विपक्षी दलों समेत देश के तमाम सियासी दलों के नेताओं से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं नायडू के साथ इन तीनों नेताओँ की मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग भी है। इस मीटिंग में NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर विचार-विमर्श किया जाना है। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रपति के नाम को लेकर अंतिम दौर में चर्चा चल रही है। BJP जल्द ही राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर सकती है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नाम पर आग सहमति बनाने के लिए भाजपा की ओर से जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने अब तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, जनता दल (यूनाईटेड) प्रमुख नीतीश कुमार, बीजू जनता दल (BJD) प्रमुख नवीन पटनायक और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात की है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में पीएम मोदी ने लोगों के साथ किया योग, फिर शाही परिवार के साथ किया नाश्ता, नाश्ते में थे ये लजीज व्यंजन

आपको बता दें, देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है और नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा के ट्वीट से बढ़ी हलचल, राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष उम्मीदवार के रूप में अटकलों को मिली हवा