ये रहेगा अगले 96 घंटे का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 22 जुलाई को ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, वेस्ट बंगाल, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, में भारी से बहुत भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश हो सकती है।
उसके अगले दिन 22 से 23 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू एंड कश्मीर, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अच्छी बारिश की संभावना है।
23 से 24 जुलाई को उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है।