आपको बता दें, त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे डॉ. माणिक साहा 6 साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और इतने जल्दी प्रभावशाली बनकर उभरेंगे, इसका अंदाजा राजनीतिक पंडित भी नहीं लगा पाए। बीजेपी में आते ही माणिक को दो साल बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वो त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी बने। हाल ही में राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किए गए और अब नए सीएम के लिए चुना गया है।