
horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,
मेष - सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरा व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।
वृषभ - जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
मिथुन - जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं, वो ख्याति को प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। वाहन खरीदने का मन हो रहा है।
कर्क - कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थति में बदलाव होगा, जिससे रुके कार्यों में गति आएगी।
सिंह - युवा वर्ग के लिए कॅरियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला सकता है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।
कन्या - साझेदारी में लंबे समय से आ रहा तनाव आज ख़त्म हो सकता है। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने से चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।
तुला - किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। अपने आगामी रणनीति किसी को न बताएं, अन्यथा कार्यों में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक - परिवार जनों के साथ यात्रा क? योग ?? बन रहे हैं। अपनों से मेल जोल बढेगा। अवकाश का पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे। निवेश लाभ देंगे। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।
धनु - व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेंगे।
मकर - कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य संबंध में सुधार के योग हैं। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। पिता से मनमुटाव होगा पर समय रहते व्यवहार दुरुस्त होंगे।
कुम्भ - कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। संगति बदलें, सत्संग करें।
मीन - प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।
Published on:
27 Nov 2017 03:44 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
