18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astrology: इन नाम वाले लोगों को अक्सर प्यार में मिलता है धोखा, ये है वजह

Name Astrology: यहां हम बात करेंगे ऐसे नाम वाले लोगों के बारे में जिन्हें प्यार में अक्सर धोखा मिलने के आसार रहते हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, lucky girls names, lucky boys names,

Astrology: इन नाम वाले लोगों को अक्सर प्यार में मिलता है धोखा, ये है वजह

Name Astrology About Love Relationship: नाम के पहले अक्षर से व्यक्तित्व से जुड़े कई राज जाने जा सकते हैं। इतना ही नहीं व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे ऐसे नाम वाले लोगों के बारे में जिन्हें प्यार में अक्सर धोखा मिलने के आसार रहते हैं। ये अपनी लव लाइफ को परफेक्ट बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी ये फेल हो जाते हैं। जानिए ये किन नाम के लोग हैं।

B अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो इमोशनल होते हैं। किसी के भी प्रति तुरंत आकर्षित हो जाते हैं। प्यार में बेहद जल्दी पड़ जाते हैं। इनकी यही कमजोरी इन्हें आगे चलकर दिक्कत पैदा करती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय का अहसास इन्हें आगे चलकर होता है। बिना सोच समझे रिश्ता जोड़ने के कारण इनका ब्रेकअप होने के आसार रहते हैं।

E अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो खुले दिमाग के होते हैं। ये बिना सोचे समझे किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं। जिस कारण इन्हें कई बार धोखा मिलने के आसार रहते हैं। ये अपने लव पार्टनर को लेकर काफी गंभीर हो जाते हैं और ये समझ ही नहीं पाते कि इन्हें इनका पार्टनर धोखा दे रहा है।

M अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने पार्टनर के प्रति काफी ईमानदार होते हैं। लेकिन फिर भी इन्हें प्यार में धोखा मिलने के आसार रहते हैं। इसके पीछे दो वजह हैं। पहली वजह ये है कि ये लोग अत्याधिक सामाजिक होते हैं। जिस कारण ये अपने लव रिलेशन पर कई बार ध्यान ही नहीं दे पाते। जिस वजह से इनका रिश्ता टूटने के आसार रहते हैं। दूसरी वजह है इनका तेज गुस्सा। इनका गुस्सा इतना तेज होता है कि इनका पार्टनर धीरे-धीरे इनसें दूर होने लगता है।
यह भी पढ़ें: अपने पति की किस्मत बदल सकती हैं इन 4 तारीख में जन्मी लड़कियां, होती है बेहद गुणवान

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)