चेतेश्वर पुजारा और पूजा पाबरी का रिश्ता अरेंज्ड मैरिज सेटअप के जरिए शुरू हुआ। पूजा की पहली मुलाकात चेतेश्वर से नहीं बल्कि उनके पिता से हुई थी। बाद में जब दोनों आमने सामने बैठे तो बातचीत बेहद सहज और सामान्य रही। पूजा के अनुसार, बातचीत में कोई दबाव नहीं था और दोनों ने एक दूसरे को दोस्त की तरह समझा। इसी बातचीत ने रिश्ते की मजबूत नींव रखी। यह मुलाकात केवल 90 मिनट की ही थी, लेकिन इसी में दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का निर्णय कर लिया।