
Guru-Chandrma Yuti 2023 /Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना गया है। हर ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करता है, चाल बदलता है। ग्रह गोचर और चाल में परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। इस बार 12 साल बाद गुरु और चंद्रमा की युति बन रही है। गुरु और चंद्रमा की इस युति से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह राजयोग कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह राजयोग तरक्की, प्रगति और आर्थिक रूप से लाभ देने वाला होगा।पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष वाष्र्णेय बता रहे हैं किन राशियों को मिलने वाला है लाभ...
Guru-Chandrma Yuti 2023 /Navpancham Rajyog यहां जानें कैसे बनता है नवपंचम राजयोग, किसका होगा भाग्योदय
(Guru-Chandrma Yuti 2023 /Navpancham Rajyogh) ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष वाष्र्णेय के मुताबिक कोई भी ग्रह जब दूसरे ग्रह से नवम स्थान अथवा पंचम स्थान पर आता है तो नवम पंचम राजयोग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली का नवम स्थान भाग्य का घर कहा गया है और पंचम स्थान संतान, विद्या, बुद्धि का। ऐसे में व्यक्ति सही निर्णय लेकर सफलता हासिल करता है। मार्च महीने का प्रारंभ कुछ राशियों के लिए विशेष फायदेमंद होने वाला है, क्योंकि उन्हें नवम पंचम राजयोग का फायदा मिलने वाला है।
चंद्रमा का संचार 3 मार्च शुक्रवार को प्रात: काल 9 बजकर 48 मिनट पर कर्क राशि में होगा। कर्क राशि में स्वराशि का चंद्रमा देव गुरु बृहस्पति से नवम स्थान में गोचर करेगा, जो कुछ राशि वालों को विशेष फल देगा। देखा जाए तो बृहस्पति और चंद्रमा अगर साथ होते हैं, तो गजकेसरी योग बनता है। इसी प्रकार से देव गुरु बृहस्पति से चंद्रमा जब पांचवें स्थान पर हैं और चंद्रमा से गुरु नवम स्थान पर तो, ऐसा नवम पंचम राजयोग कुछ लोगों का भाग्योदय करता है। जिनकी जन्म कुंडली में चंद्रमा अथवा गुरु योगकारक हैं या जिनकी राशि के स्वामी चंद्रमा अथवा देव गुरु बृहस्पति हैं, ज्योतिष शब्दावली में जिनके लिए गुरु और चंद्रमा कारक ग्रह हैं, उनका भाग्योदय सुनिश्चित है।
Rajyoga 2023 नवपंचम राजयोग इन राशियों को दिलाएगा लाभ Navpancham Rajyoga 2023
मेष Guru-Chandrma Yuti 2023 /Navpancham Rajyog
गुरु और चंद्रमा की युति से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह अवधि मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगी। आपको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं राजनीति से जुड़े लोग इस अवधि में पद प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में समय आपके पक्ष का बना हुआ है।
कन्या Guru-Chandrma Yuti 2023 /Navpancham Rajyog
ज्योतिषियों का कहना है कि गुरु और चंद्र की युति कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाली है। निवेश करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन के लिए भी समय सही है। इस दौरान पति-पत्नी में अच्छा तालमेल बना रहेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस से जुड़े हैं तो मुनाफे के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। शेयर बाजार में लाभ होने की उम्मीद कर सकते हैं।
मिथुन राशि Guru-Chandrma Yuti 2023 /Navpancham Rajyog
मिथुन राशि के लोगों के लिए नवपंचम राजयोग आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहेगा। इस अवधि में ये लोग जिस काम में भी हाथ डालेंगे इन्हें सफलता ही मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। इस दौरान आय के नए माध्यम सामने आएंगे। विदेश से जुड़े बिजनेस में लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से इस अवधि में शुभ समाचार मिल सकते हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
24 Feb 2023, 5:09 PM IST
Published on:
24 Feb 2023, 5:00 PM IST
बड़ी खबरें
View All



