स्मृति मंधाना ने अब तक 180 महिला टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 173 इनिंग्स में कुल 4,876 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 186 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 4,758 रन बनाए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 211 मैचों में 110.47 के स्ट्राइक रेट से कुल 4,347 रन बनाए हैं।