
,,,,
भोपाल। ज्योतिष शास्त्र में जैसे जन्मकुंडली देखकर लोगों के फ्यूचर और उनके बिहेवर के बारे में बताया जाता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में लोगों की बॉडी, उनके ऑर्गन्स की शेप या किसी तरह के निशान और तिलों का विश्लेषण करके व्यक्ति के बिहेवियर और फ्यूचर के बारे में बताया जा सकता है। कहते हैं कि आपके चेहरे पर भी आपके व्यक्तित्व के राज होत हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक चेहरे पर सच में लिखा होता है कि आप कैसे हैं, आप क्या सोचते हैं। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है आपके चेहरे की शेप खोल देती है आपके सारे राज...
लंबा चेहरा
माना जाता है कि लंबे चेहरे वाले लोग दूसरों से बहुत अलग होते हैं। इस चेहरे के लोगों को जीवन में कामयाबी की तमन्ना रहती है। वहीं ये लोग जिंदगी को एंजॉय करने की इच्छा होती है। स्वभाव से ये लोग रोमांटिक भी होते हैं। बातचीत करने में माहिर ये लोग सामने वाले को जल्दी ही अट्रैक्ट कर लेते हैं।
पतला चेहरा
पतले चेहरे वाले लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। ये लोग नेगेटिव ज्यादा होते हैं। इनको हर कंडीशन में चिंता होती है। हालांकि ये लोग मुंह पर बोलने पर यकीन करते हैं। इनको किसी का आदेश सुनना पसंद नहीं होता। ये आजादी पसंद लोग होते हैं।
अंडाकार या ओवल चेहरा
जिन लोगों का चेहरा ओवल शेप या अंडाकार आकार का होता है, वे बहुत कामुक होते हैं। इन्हें नए-नए दोस्त बनाना पसंद होता है। ये लोग अपने लाइफ पार्टनर को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये अपने पार्टनर के साथ हमेशा टाइम बिताते है।
गोल चेहरा
जिन लोगों का चेहरा गोल होता है वो बेहद खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोग जीवन के हर दौर खुश रहना जानते हैं। इन लोगों को एडवेंचर से भरी जिंदगी पसंद होती है। इन लोगों को हमेशा सच्चे प्रेम की तलाश रहती है। ये लोग जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं। स्वभाव से ये लोग बड़े मजाकिया होते हैं।
त्रिभुजाकार या ट्राइएंगल फेस
यदि आपका चेहरा त्रिकोणाकार या त्रिभुजाकार या ट्राइएंगल शेप में है तो आप जन्म से ही प्रतिभाशाली होते हैं। रचनात्मक और कलात्मक कार्य करना आपको पसंद हैं। आप हर काम को अपने अलग अंदाज में करते हैं। इसीलिए अपने करीबियों में सबसे ज्यादा सफल भी होते हैं। काफी संवेदनशील होते हैं। स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। किसी का दखल आपको पसंद नहीं आता।
चौकोर या स्क्वेयर फेस
ये काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर कर लेते हैं। दूसरों के सामने खुद को व्यक्त करने की कला अच्छे से जानते हैं। तेज तर्रार और उग्र स्वभाव होता है। दूसरों से अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाना चाहते हैं। लीडरशिप क्वालिटी होती है। भाग्य का साथ पाते हैं।
आयताकार या रेक्टेंगल फेस
काफी भावुक और संवेदनशील होते हैं। जल्दी ही लोगों में घुलने-मिलने लगते हैं। एक अच्छे योजनाकार साबित होते हैं। बहुत ही प्रैक्टिकल और व्यवस्थित स्वभाव होता है। कॅरियर में बुलंदियों को छूने की क्षमता रखते हैं।
हार्ट शेप फेस
कई लोगों का चेहरा दिल के आकार की तरह होता है। जैसे कि माथा चौड़ा और ठोडी छोटी होती है। ऐसे चेहरे वाले तेज दिमाग के होते हैं। इसीलिए बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी होती है। लेकिन ये लोग आत्मनिरक्षण करने में कमजोर साबित होते हैं।
हीरा या डायमंड शेप फेस
ऐसा फेस यानी छोटा माथा और चौड़ा जबड़ा। ऐसे लोगों को काम में डूबे रहना पसंद आता है। ये लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहते हैं। अपने विचारों में दृढ़ रहते हैं। निर्णय लेने की क्षमता इनमें बखूबी देखी जा सकती है।
Updated on:
14 Jan 2023 12:13 pm
Published on:
14 Jan 2023 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
