11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota Mandi Bhav 11 November: धान के भाव में दोगुना तेजी, कल से मंडी में शुरू होगा कारोबार, जानें ताजा भाव

Kota Mandi Bhav: हाड़ौती अंचल में इस बार कम बारिश के बावजूद धान की बंपर पैदावार हुई है। भामाशाहमंडी में धान की भारी आवक के साथ उच्च गुणवत्ता के भाव 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। दिवाली के अवकाश के बाद गुरुवार से मंडी में कारोबार शुरू होगा। जानिए कोटा मंडी, किराना बाजार और सर्राफा बाजार के ताजा भाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 11 Nov 2026, 8:56 PM IST

kota mandi

Kota Mandi: भामाशाह मंडी में लगी धान की ढेरियां (फोटो-पत्रिका)

कोटा। हाड़ौती अंचल में इस बार खरीफ सीजन में धान की बंपर पैदावार ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। औसत से कम बारिश के बावजूद चंबल की नहरों में करीब सवा महीने तक जल प्रवाह होने से धान की फसल को नया जीवन मिला। इसका असर उत्पादन पर दिखाई दे रहा है। भामाशाहमंडी में इन दिनों धान की भारी आवक हो रही है। वहीं, धान के भावों में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई है। अच्छी गुणवत्ता वाले धान के भाव 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। पिछले सीजन की तुलना में कई किस्मों के भाव लगभग दोगुने हो गए हैं। इससे किसानों को उपज का बेहतर दाम मिल रहा है।

दिवाली के अवकाश के बाद भामाशाहमंडी में गुरुवार से कारोबार फिर शुरू होगा। बुधवार को मंडी में माल की एंट्री शुरू कर दी गई थी। शाम तक करीब ढाई लाख कट्टे माल मंडी में खाली हो चुका था। गुरुवार सुबह तक एक लाख कट्टे और आवक होने की संभावना है। बंपर आवक को देखते हुए मंडी प्रशासन और व्यापारियों ने नीलामी तथा माल के उठाव की विशेष व्यवस्था की है।

हाड़ौती क्षेत्र में इस खरीफ सीजन में करीब 2 लाख 14 हजार हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई थी। उत्पादन औसतन 8 से 10 क्विंटल प्रति बीघा तक रहने का अनुमान है। धान के अच्छे उत्पादन और ऊंचे भावों का फायदा किसानों को मिला है। इस बार दिवाली पर कोटा के बाजारों में हुई करोड़ों रुपए की खरीदारी में किसानों की बढ़ी आमदनी का भी योगदान रहा।

शुभ मुहूर्त में गुरुवार से शुरू होगा मंडी कारोबार

भामाशाहमंडी में गुरुवार को शुभ मुहूर्त के साथ नए कारोबारी सत्र की शुरुआत होगी। सुबह 9 बजे सेठ भामाशाह मंदिर और मंडी के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश महाराज की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सेठ भामाशाह चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। सुबह 9:15 बजे ए ब्लॉक में मुहूर्त समारोह आयोजित किया जाएगा। कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर होंगे। सुबह 10:45 बजे शुभ मुहूर्त में धनिया की नीलामी के साथ कारोबार शुरू होगा। इसके बाद अन्य कृषि जिंसों की नीलामी की जाएगी।

कोटा किराना बाजार भाव: खाद्य तेल और शक्कर में तेजी

कोटा के किराना बाजार में बुधवार को खाद्य तेलों के भाव में तेजी दर्ज की गई। सभी खाद्य तेलों में करीब 30 रुपए प्रति टिन की बढ़ोतरी रही। कारोबारियों के अनुसार लूज रिफाइंड के भाव बढ़ने से तेलों में तेजी आई। वहीं, शक्कर के भाव में 20 रुपए प्रति क्विंटल की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

खाद्य तेलों के भाव

सभी भाव रुपए में, 15 किलो प्रति टिन

खाद्य तेलभाव
सोया रिफाइंड फॉर्च्यून₹2,570
सोया रिफाइंड चंबल₹2,530
सदाबहार₹2,355
लोकल रिफाइंड₹2,270
दीप ज्योति₹2,370
सरसों स्वास्तिक₹3,210
अलसी₹2,790
मूंगफली ट्रक₹3,365
कोटा स्वास्तिक₹2,940
सोना सिक्का₹3,230
कटारिया गोल्ड₹2,970

वनस्पति घी और चीनी के भाव

वस्तुभाव
स्कूटर वनस्पति घी₹2,040 प्रति टिन
अशोका वनस्पति घी₹2,040 प्रति टिन
चीनी₹5,550–5,620 प्रति क्विंटल

देसी घी के भाव

ब्रांडभाव (रुपए प्रति टिन)
मिल्क फूड₹10,040
कोटा फ्रेश₹9,900
पारस₹10,350
नोवा₹10,100
अमूल₹9,980
मधुसूदन₹10,500
परम₹10,340

चावल और दालों के भाव

सभी भाव रुपए प्रति क्विंटल

वस्तुभाव
बासमती चावल₹9,500–10,500
मूंग दाल₹9,500–10,200
मूंग मोगर₹10,700–11,100
चना दाल₹8,800–9,000
तुअर दाल₹12,000–15,200
उड़द₹10,800–11,500
उड़द मोगर₹12,000–13,000
मसूर₹7,000–7,500

कोटा सर्राफा बाजार: चांदी में तेजी, सोने के भाव गिरे

कोटा के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में तेजी रही, जबकि सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,000 रुपए प्रति किलो महंगी होकर 1,90,500 रुपए पर पहुंच गई। वहीं, जेवराती सोने के भाव में 750 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही।

सोना-चांदी के ताजा भाव

धातुभाव
चांदी₹1,90,500 प्रति किलो
जेवराती सोना₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम
शुद्ध सोना₹1,44,750 प्रति 10 ग्राम

गोल्ड कैरेट के भाव

कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, रुपए प्रति 10 ग्राम

गोल्ड कैरेटभाव
गोल्ड 24 कैरेट (99.5)₹1,44,000
गोल्ड 22 कैरेट₹1,33,333
गोल्ड 20 कैरेट₹1,25,217
गोल्ड 18 कैरेट₹1,15,200
गोल्ड 14 कैरेट₹1,01,408