दरअसल, इस फेरबदल में केवल एमडी का प्रभार ही नहीं बदला गया था, बल्कि अधिकारियों की अदला-बदली भी की गई थी। डीसी कोरी, जो संचालनालय में अपर संचालक थे, उन्हें बीज प्रमाणीकरण संस्था के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। वहीं, संस्था के तत्कालीन एमडी रेवा सिंह सिसोदिया को संचालनालय में डीसी कोरी की जगह पदस्थ कर दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया में वरिष्ठ स्तर से जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी।