
Grahan of year 2022
अब से चंद दिनों बाद साल 2021 की विदाई के साथ ही नया साल 2022 शुरु होने जा रहा है। ऐसे में आने वाला ये नया साल भी ग्रहण के लिहाज से देश दुनिया पर भारी पड़ता दिख रहा है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक साल में तीन या उससे अधिक ग्रहण शुभ नहीं माने गए हैं। मान्यता के अनुसर यदि ऐसा होता है तो ये आने वाली प्राकृतिक आपदाओं और सत्ता परिवर्तन का संकेत देते हैं। वहीं इन ग्रहणों से देश में रहने वाले लोगों को नुकसान होने के साथ ही बीमारियां बढ़ती हैं। इसके अलावा देश की आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आते हैं।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार न्यू ईयर 2022 में चार ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें दो सूर्यग्रहण व दो चंद्रग्रहण होंगे। वहीं साल 2021 में भी दो सूर्य ग्रहण व दो चंद्रग्रहण पड़े थे। वहीं 2022 में इन समस्त ग्रहण में से केवल दूसरा चंद्रग्रहण ही कुछ देर के लिए अंतिम समय में भारत में दृश्य होगा। जबकि शेष ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होंगे, जिसके चलते इनका सूतक भी मान्य नहीं होगा।
वर्ष 2022 में आने वाले इन ग्रहण के संबंध में ज्योतिष के जानकार एसके सोनी का कहना है कि नए साल 2022 में दो चंद्रग्रहण व दो सूर्यग्रहण लगेंगे। जिनमें से तीन ग्रहण तो भारत में दृश्य ही नहीं होंगे। ऐसे में इनका सूतक देश में मान्य नहीं होगा। वहीं साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण अंतिम समय में कुछ देर के लिए भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।
वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घअना है। इसके तहत जब चंद्रमा, सूर्य व पृथ्वी के बीच से गुजरता है तो सूर्य ग्रहण और जब पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच से गुजरती है तो चंद्रग्रहण का निर्माण होता है।
नए साल 2022 में इन तारीखों को पड़ेगा ग्रहण
1. पहला सूर्यग्रहण : 30 अप्रैल 2022
नए साल 2022 में शनिवार, 30 अप्रैल को पहला खंडग्रास सूर्य ग्रहण दोपहर 12.15 बजे से शाम 04.07 बजे तक रहेगा, ये एक आंशिक ग्रहण होगा। यह ग्रहण दक्षिण-पश्चिम अमेरिका पेसिफिक अंटार्कटिका में देखा जाा सकेगा। इसका सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।
2. पहला चंद्रग्रहण : 16 मई 2022
साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण सोमवार, 16 मई को होगा। यह एक खग्रास चंद्रग्रहण होगा। जो 16 मई 2022 को सुबह 07.02 बजे से दोपहर 12.21 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण दक्षिण पश्चिम यूरोप, दक्षिण पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिया, दक्षिण अमेरिका,पेसिफिक अंटार्कटिक व हिंद महासागर में दिखाई देगा।
3. दूसरा सूर्यग्रहण : 25 अक्टूबर 2022
साल 2022 का दूसरा सूर्यग्रहण शनिवार, 25 अक्टूबर को शाम 04.31 बजे से शाम 05.14 बजे तक लगेगा। ये एक आंशिक ग्रहण होगा। यह ग्रहण यूरोप, दक्षिण पश्चिम एशिया, अफ्रीका और अंटार्कटिक में दिखाई देगा। भारत में यह दृश्य नहीं होने के काण इसका सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।
4. दूसरा चंद्रग्रहण : 08 नवंबर 2022
साल 2022 का आखिरी व दूसरा चंद्रग्रहण मंगलवार, 08 अक्टूबर को लगेगा। यह एक खग्रास चंद्रग्रहण होगा जो शाम 05.53 बजे से शाम 06.19 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण उत्तरी पूर्वी एशिया भारत-आॅस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका मे कुछ समय के लिए देखा जा सकता है। इसका सूतक काल भी 9 घंटे पहले से शुरु हो जाएगा। और यह सूतक काल चंद्रग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाएगा। यह ग्रहण अपने अंतिम चरण के समय कुछ देर के लिए भारत के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा।
Updated on:
16 Dec 2021 03:27 pm
Published on:
16 Dec 2021 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
