
Palmistry: Lucky sign in your palm make you King or Queen, Rajyoga: हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं और उनसे बनने वाले निशानों को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। इन रेखाओं और इनसे बनने वाले निशानों के माध्यम से व्यक्ति की हथेली पर बने निशानों या रेखाओं की सहायता से उसके भूत, भविष्य और वर्तमान का हाल जानने में मदद मिलती है। यही नहीं ये रेखाएं एक-दूसरे से मिलकर राजयोग बनाती हैं। ये राजयोग बताते हैं कि किस तरह आप राजाओं का जीवन जीने वाले या फिर दुनिया की हर सुख-सुविधा का लाभ प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आप जानेंगे आखिर क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएं, क्या इनमें छिपा है 'राजयोग।'
ये निशान बनाते हैं 'राजयोग'
- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली में त्रिशुल का निशान होना बहुत भाग्यशाली माना जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो, वह समाज में गौरव एवं सम्मान प्राप्त करता है।
- यदि सूर्य रेखा पर त्रिशूल का निशान बना हो तो, व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ और उच्च पद प्राप्त होता है।
- जिस व्यक्ति की हथेली के बीच में रेखाओं का घोड़ा बना हो या फिर स्तंभ जैसा निशान हो तो, ऐसे व्यक्ति को जीवन में राज सुख मिलता है। वह धनवान होता है।
- यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली का चिन्ह हो तो यह भी बेहद शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर मछली का चिह्न हो तो, वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है। हथेली पर ये निशान लंबी आयु का प्रतीक भी माना गया है।
- यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे पर मछली का चिह्न, वीणा या सरोवर जैसे निशान होते हैं, तो वह व्यक्ति यशस्वी होता है। माना जाता है कि निश्चित तौर पर वह व्यक्ति धनवान होने के साथ करोड़पति होने तक की सीमा तक पहुंचता है।
- जिस व्यक्ति की हथेली पर धनुष, चक्र, माला, वज्र, रथ, आसन या चतुष्कोण होता है उस पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी गरीबी के दिन नहीं देखता।
Updated on:
1 Mar 2023, 5:45 PM IST
Published on:
1 Mar 2023, 5:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.