भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह बढ़ रहा है तो देशभर के सट्टा बाजारों में भी गर्माहट बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि इस बार अमेरिका के नए नवेले स्टेडियम में 9 जून को कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने टीम इंडिया जीतने की भविष्यवाणी कर दी है।