
41 दिन बाद शुक्र होने जा रहे हैं मार्गी, 6 राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Shukra Margi 2022: शुक्र 29 जनवरी को धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इस ग्रह के मार्गी होने से कई राशि वालों की जिंदगी में बड़े बदलाव आने की आंशका है। शुक्र को जीवन में भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। इसकी चाल में जब भी परिवर्तन होता है तो उसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर पड़ता है। शुक्र 29 जनवरी दिन शनिवार को अपनी वक्री चाल समाप्त करते हुए पुनः धनु राशि में मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। जानिए ये स्थिति किन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना शुभ साबित होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के आसार रहेंगे। करियर में अच्छी उन्नति मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुक्र देव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी।
मिथुन राशि: शुक्र के मार्गी होने से आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। वो जातक जो सिंगल हैं या विवाह करने की सोच रहे हैं उन्हें इस समय शुक्र देव की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेमी जातकों की लव लाइफ में शुक्र देव अनुकूलता लाने का कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी उन्नति हासिल कर सकेंगे।
कर्क राशि: ये समय करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। जो जातक साझेदारी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हें विशेषतौर पर लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आप अच्छा धन अर्जित करने में सक्षम रहेंगे। शिक्षा के लिहाज से समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी।
सिंह राशि: जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। जो जातक पार्टनरशिप के व्यापार से जुड़े हैं उन्हें अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: 16 दिन के अंदर लगेंगे दो ग्रहण, क्या भारत में देंगे दिखाई? जानिए पूरी डिटेल
वृश्चिक राशि: आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। इस समय कई माध्यमों से धन प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने में आप सफल रहेंगे। बजट बनाकर चलेंगे तो लाभ मिलेगा। आर्थिक तंगी से निजात पा सकेंगे।
मकर राशि: इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने के आसार रहेंगे। जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हें अच्छी तरक्की हासिल होगी। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे।
यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं इन नाम वाली लड़कियां, चमका देती हैं ससुराल वालों की किस्मत
Published on:
22 Jan 2022 01:41 pm
