7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 दिन के अंदर लगेंगे दो ग्रहण, क्या भारत में देंगे दिखाई? जानिए पूरी डिटेल

Surya And Chandra Grahan 2022: इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिसमें से 2 ग्रहण भारत में भी दिखाई देंगे। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 22 Jan 2022, 12:42 PM IST

eclipse_2022.jpg

2022 में कितने ग्रहण?

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) का वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। हर साल ग्रहण लगते हैं। साल 2022 की बात करें तो इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिसमें 2 सूर्य ग्रहण होंगे तो 2 चंद्र ग्रहण। साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। जो 30 अप्रैल की रात को लगेगा। इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 15 मई को चंद्र ग्रहण लगेगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए 2022 में लगने वाले सभी ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल।

सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022: साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। जो 30 अप्रैल को लगेगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस ग्रहण का दृश्य क्षेत्र दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ये ग्रहण 30 अप्रैल की रात को 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 04 बजकर 7 मिनट पर होगी। क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण 16 मई 2022: ये साल का दूसरा ग्रहण होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण की दृश्यता दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में रहेगी। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत 16 मई को सुबह 08:59 बजे से होगी और इसकी समाप्ति सुबह 10:23 पर होगी। इसका सूतक काल नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं इन नाम वाली लड़कियां, चमका देती हैं ससुराल वालों की किस्मत

सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022: ये साल का तीसरा ग्रहण और दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण की शुरुआत 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 5 बजकर 42 मिनट पर। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी लगेगा। भारत के अलावा ये सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में भी दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022: ये साल का चौथा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगी और समाप्ति शाम 7 बजकर 26 मिनट पर। भारत, उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में ये ग्रहण दिखाई देगा। भारत में इसका सूतक काल माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: Shani: मिथुन, तुला और धनु वालों को कब मिलेगी शनि के दशा से मुक्ति, जानिए डेट