3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारियल के चमत्कारी टोटके : चुटकी में दूर होगी सभी बाधाएं, कभी नहीं होगी धन की कमी

हर कोई चाहता है कि उसके पास बहुत सारे पैसे हो और दुनिया की सभी खुश सुविधाएं हो। इसके लिए लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करते है। इतना सब कुछ करने के बाद भी उनको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए नारियल का टोटका बहुत कारगर साबित हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Nov 2020, 7:37 AM IST

 coconut remedies

coconut remedies

हर कोई चाहता है कि उसके पास बहुत सारे पैसे हो और दुनिया की सभी खुश सुविधाएं हो। इसके लिए लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करते है। इतना सब कुछ करने के बाद भी उनको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए नारियल का टोटका बहुत कारगर साबित हो सकता है। सनातन परंपरा में नारियल का बहुत महत्व है। पूजा पाठ से लेकर भोजन में प्रयोग किए जाने वाला नारियल सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला और जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने वाला होता है। कहते नारियल आपकी किस्मत भी बदल सकता है।


इनकम के बढ़ेगे स्त्रोत
नारियल के छिलकों को जलाकर भस्म बना ले। उसमें नारियल का ही पानी मिलाकर बुरादा बना लें। अब इसकी सात पुड़िया बनाएं। जिसमें से चार पुड़िया घर के चारों कोनों में, एक घर की छत पर, एक पीपल की जड़ में और एक अपनी जेब में रखें। ऐसा करने से इनकम के स्त्रोत बढ़ेगे।

मुसीबतें जाएंगी टल
जीवन में आ रहे संकटों से बचने के लिए एक नारियल लें और उसको अपने सिर के पास रखकर सो जाएं। सुबह उठकर इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ये काम शनिवार को करें। ये प्रक्रिया लगातार सात शनिवार करें। इससे मुसीबतें टल जाएंगी।

नजर उतारना
एक नारियल में व्यक्ति के लंबाई के बराबर के लाल धागे को नारियल पर लपेटकर उसे उसके सिर पर सात बार उसार घुमाएं और पास के किसी जल स्रोत में बहा दें। नजर या उतारा तुरंत दूर हो जाएगा।

यह भी पढ़े :— गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

शनि की छाया होग दूर
कई लोग शनि की छाया के कारण जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं। खुद को शनि की छाया से दूर करने के लिए एक नरियल, जौ और काले उडद की दाल को एक साथ ले लें। इसे सिर के चारों को 7 बार घुमाकर नदी में बहा दें।

कर्ज से छुटकारा
ऐसा कहते है कि कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नारियल पर चमेली के तेल और सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं। अब इसे बजरंगबली के चरणों में रख दें और ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा लगातार सात मंगलवार को करने से परेशानी से बचाव होगा।


गरीबी दूर करने के लिए
शुक्रवार के दिन भगवान श्रीगणेशजी तथा मां महालक्ष्मी का पूजन करें। पूजन में एक नारियल भी रखें। पूजा के बाद इस नारियल को तिजोरी में रख दे। रात के समय इस नारियल को निकालकर किसी गणेश मंदिर में अर्पित कर दें। साथ ही भगवान गणेशजी से गरीबी दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा लगातार बिना नागा पांच शुक्रवार तक करें। पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।