
trolley accident in datia :मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि यहां हर रोज सैकड़ों लोग सड़क हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं, जबकि दर्जनों लोग इन्हीं में अपनी जान भी गवा रहे हैं। ताजा बड़े सड़क हादसे से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सामने आया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। अभी अभी जानकारी सामने आई है कि इस दर्दनाक हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी यात्री रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी।
ये दर्दनाक हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले दुरसड़ा थाना इलाके के जौरा मैथाना के पास हुआ है। इधर, घटना की जानकारी लगते ही प्रभारी कलेक्टर कमलेश भार्गव और एसपी वीरेन्द्र मिश्रा समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वहीं, शवों का पंचनामा बनाकर मामले को संज्ञान में लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है।
1 सोनम पुत्री चंदन अहिरवार 15 वर्ष
2 क्रांति पुत्री नवल किशोर केवट 17 वर्ष
3 सीमा पत्नी नवल किशोर 35वर्ष
4 कामिनी पुत्री नवल किशोर 19 वर्ष
5 एक नाम की पुष्टि की जा रही है…
1.विनीता w/o पूरन पाल 30 वर्ष
2.रोशनी d/o रमेश अहिरवार 17 वर्ष
3.ड्राइवर मुलायम दांगी s/o घंश्याम 50 (झांसी हॉस्पिटल)
1.तेजा w/o लक्ष्मण उम्र 55
2.पाणकुंवर w/o बृजभान 40 वर्ष
3.पंकु w/o लालाराम अहिरवार 70वर्ष
4.कल्लू दांगी s/o जगत सिंह 22वर्ष
5.पुष्पा w/o रामचरण पाल 60वर्ष
6.सुशीला w/o हरिराम प्रजापति 40वर्ष
7.उषा w/o महेश बड़ाई 40वर्ष
8.पुष्पेंद्र s/o नाथूराम दांगी 30वर्ष
9.रामकु w/o बंसी केवट 50वर्ष
10.कृष्णकांत s/o भागवत प्रजापति 13
11.दीक्षा d/o रामप्रसाद पाल 17
12.धनवती w/o शियाशरण 50
13.धनवंती केवट w/o लखन 40
14.रामकली w/o रामस्वरूप अहिरवार 50
15.वीरवती पाल w/o प्रागिलाल 50
16.चेतराम पाल उम्र 80
17.रानी अहिरवार w/o चंदन 32
अन्य नाम अपडेट हो रहे हैं..
Updated on:
14 Jun 2024 09:21 am
Published on:
14 Jun 2024 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
