30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुलसी के पौधे लगे गमलों पर जरूर बनाएं ये निशान, जागता है सौभाग्य, मिलता है वैभव और ऐश्वर्य

क्या आप जानते हैं कि तुलसी के गमलों पर यदि कुछ खास चिह्न बना लिए जाएं, तो यह आपका सोया भाग्य जगाते हैं। मां लक्ष्मी के साथ ही सभी देवी-देवताओं को आशीर्वाद आप पर बना रहता है। इस लेख में जानें आखिर क्या हैं वो खास चिह्न जो लाते हैं सौभाग्य...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 2 Feb 2023, 1:59 PM IST

tulsi_plant_ke_upay.jpg

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद महत्वपूर्ण पौधा माना जाता है। धर्म से जुड़े लोग इस पौधे को काफी पवित्र और शुभ मानते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी के पौधे में श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में अगर आप प्रतिदिन तुलसी पौधे की पूजा कर जल अर्पित करें तो, घर में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के गमलों पर यदि कुछ खास चिह्न बना लिए जाएं, तो यह आपका सोया भाग्य जगाते हैं। मां लक्ष्मी के साथ ही सभी देवी-देवताओं को आशीर्वाद आप पर बना रहता है। इस लेख में जानें आखिर क्या हैं वो खास चिह्न जो लाते हैं सौभाग्य...

ये भी पढ़ें:Black Thread in Leg: पैर में काला धागा पहनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, होंगे फायदे ही फायदे
ये भी पढ़ें:क्या आप जानती हैं क्यों पहनी जाती है बिछिया, यहां पढ़ें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व


स्वास्तिक का निशान
तुलसी के पौधे के गमले पर स्वास्तिक का चिह्न बनाने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। मान्यता है कि गमले में स्वास्तिक का निशान बनाने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु भी खुश होकर आशीर्वाद देते हैं और घर को सुख-समृद्धि से भर देते हैं।

चक्र का निशान
तुलसी के गमले पर यदि चक्र का निशान या चिह्न बनाया जाए, तो इससे आर्थिक स्थिति सुधरती है। घर में बरकत होती है। जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है, जिससे मन शांत रहता है।

ये भी पढ़ें:budh gochar 2023: बुध करेंगे राशि परिवर्तन, मकर राशि में प्रवेश से इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते
ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat2023: फरवरी में विवाह के केवल 13 मुहूर्त, यहां जानें मुंडन समेत अन्य मांगलिक कार्यों के लिए इस महीने शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

शंख का निशान
शास्त्रों में पूजा-पाठ के समय में शंख का इस्तेमाल बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि घर में सुबह और शाम शंख की ध्वनि गूंजती है, तो उस घर में कभी भी नेगेटिविटी नहीं रहती। वहीं यदि शंख का चित्र या निशान तुलसी के गमले पर बनाया जाए तो बाधाएं दूर होती हैं। भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।