योजना के तहत स्पष्ट दिशा-निर्देश है कि प्रत्येक आवास में कम से कम एक कमरा, एक हॉल, रसोई, रोशनदान व खिड़कियों की सुविधा होनी चाहिए। लेकिन धरमपुर में जिन मकानों का ठेकेदार द्वारा निर्माण हुआ है, उनमें से कई में केवल दो कमरों का ढांचा खड़ा कर दिया गया है, तो कहीं खिड़की नहीं है तो कही चौखट नहीं है ऐसे अधूरे ढांचों को लाभार्थियों द्वारा सरकारी मकान मान लेना इस बात का संकेत है कि उन्हें योजना की जानकारी न के बराबर है।