8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा: हॉट मिक्स प्लांट में गिरने से किशोरी की मौत, लोगों ने किया जमकर हंगामा

लड़की की मौत की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मौके पर इक्ट्ठा हो कर प्रदर्शन करने लगे। वहीं अधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 20 Oct 2017, 4:28 PM IST

noida crime

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-65 के पास छिजारसी गांव में चल रहे हॉट मिक्स प्लांट में गिरकर एक 14 साल की लड़की की मौत हो गई है। इस बात की सूचना कुछ बच्चों ने घरवालों को दी। तब वे भागे-भागे मौके पर पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्ची बुरी तरह छुलस चुकी थी और मौके पर उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मौके पर इक्ट्ठा हो कर प्रदर्शन करने लगे। लोगों के हंगामे की जानकारी मिलते ही अधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंची। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोग हॉट मिक्स प्लांट मालिक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। लोगों का कहना है कि जब तक दोषी गिरफ्तार नहीं होता बच्ची को न्याय नहीं मिलेगा, गिरफ्तारी के बाद ही वे शव उठाने नहीं देंगे।

शुक्रवार को गोवर्धन पूजन के लिए गाय का गोबर इक्ट्ठा करने निकली, 14 साल की प्रतीक उर्फ गुनगुन की मौत के बाद से उसकी मां अलका पूरी तरह से टूट चुकी है। क्योंकि अलका के पति की मौत दो साल पहले हो चुकी है। अब वह प्लास्टिक इक्ट्ठा कर घर को चला रही है। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा होने के कारण उसकी बेटी प्रतीक उर्फ गुनगुन अन्य बच्चों के साथ गाय का गोबर इक्ट्ठा करने निकली थी। इसी क्रम कुछ बच्चे हॉट मिक्स प्लांट के पास पहुंच गए। हॉट मिक्स प्लांट में अचानक प्रतीक उर्फ गुनगुन का पांव फिसलने से गिर गई और बुरी तरह छुलस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तभी उसके साथ आए बच्चों ने इसकी सूचना बच्ची की मां अलका को दी, तब गुनगुन को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बुरी तरह छुलसने से उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मौके पर इक्ट्ठा होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं फिलहाल लोगों के हंगामें पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जबकि स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि लोगों का कहना है कि वे हॉट मिक्स प्लांट के मालिक की गिरफ्तार पर ही बच्ची के शव को उठाने देंगे। तभी मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लोगों समझा बुझाकर शांत किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि हॉट मिक्स प्लांट के मालिक बिशम्भर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।