
अगर आपको खाना है 'मैंगो फ्लेवर' समोसा तो यहां आईए, मिलेंगे 28 प्रकार के समोसे
नोएडा। घर में अगर कभी मेहमान आ जाए या कोई पार्टी हो तो नाश्ते में सबसे पहला नाम समोसे का आता है। वहीं कहते हैं कि आलू के बिना समोसे की कल्पना भी नहीं हो सकती। लेकिन अगर बात की जाए कि रामजी के समोसे कि तो इन समोसे में पास्ता, नूडल्स आदि मिलेंगे। दरअसल, नोएडा के सेक्टर-15 स्थित नया बांस मार्केट में एक ऐसी दुकान है जहां आपको एक या दो नहीं बल्कि 28 प्रकार के समोसे खाने को मिल जाएंगे।
इतना ही नहीं, ‘रामजी के समोसे’ नाम की इस दुकान पर बनने वाले समोसे युवाओं की पहली पसंद बन चुके पिज्जा बर्गर को भी टक्कर दे रहे हैं। विदेशी फास्ट फूड की तरफ बढ़ते युवाओं के क्रेज को देसी समोसे की खुशबू से थामने की कोशिश ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि कभी स्ट्रीट फूड के रूप में जाना जाने वाला समोसा अब अपने नए तेवर, कलेवर और फ्लेवर के साथ लोगों को लुभा रहा है। वहीं अब दुकान के मालिक की फूड चेन बनाने की योजना है।
रामजी की दुकान पर 28 प्रकार के समोसे उपलब्ध हैं। इनमे 10 प्रकार के समोसे पनीर से बने हुए हैं। इसके अलावा चाप,चाउमीन, मैक्रोनी, चॉकलेट और पाइन एपल फ्लेवर के हैं। दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान पर 10 से लेकर 65 रुपये तक के समोसे उपलब्ध हैं। उनका कहना है की मैंगो फ्लेवर के समोसे की सबसे ज्यादा मांग है।
ये हैं समोसे के रेट
आलू समोसा - 10/-
चाउमीन समोसा - 15/-
पिज्जा समोसा - 25
पास्ता समोसा - 25/-
चिली पनीर समोसा - 30/-
प्याज पनीर समोसा - 30/-
मालई पनीर समोसा - 30/-
तंदूरी पनीर समोसा - 30/-
मटर पनीर समोसा - 30/-
शाही पनीर समोसा - 30/-
चाप पनीर समोसा - 25/-
चिली पोटैटो समोसा - 20/-
गोभी समोसा - 25/-
मटर मशरूम समोसा - 30/-
मंचूरियन समोसा - 25/-
इटालियन पिज्जा समोसा - 30/-
इटालियन पास्ता समोसा - 30/-
पाइनएप्पल समोसा - 60/-
पान समोसा - 60/-
चॉकलेट समोसा - 50/
Published on:
18 May 2018, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.