नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में रविवार को जहां एक तरफ 12 मरीज ठीक होकर अपने घर गए तो वहीं तीन और कोरोना वायरस के केस सामने आने से मरीजों की संख्या 115 पहुंच गई। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के संदिग्ध मरीजों की 92 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें से तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आईं, जबकि 89 रिपोर्ट नेगेटिव आई। पॉजिटिव मरीजों में ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव की 9 वर्षीय बच्ची, ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में 25 वर्षीय युवक और नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी की 10 वर्षीय बच्ची शामिल है।