उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह अचानक वेस्ट यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिश हुई है। यहां करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो बागपत, हापुड़, अमरोहा, संभल, रामपुर के साथ कई अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।