8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में गाड़ियों के वीआईपी नंबर का क्रेज, साढ़े दस लाख रुपये में बिके 35 फैंसी नंबर

नोएडा के एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय, नोएडा ने बताया कि पहली बार नीलामी में चार दिन रजिस्ट्रेशन और तीन दिन नीलामी होती है। इसमें तीन बिडर का होना आवश्यक होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Dec 2021, 12:19 PM IST

vip_number_noida.jpg

नोएडा. उत्तर प्रदेश में गाड़ियों में वीआईपी (फैंसी) नंबर लगवाने के लिए लोग ज्यादा कीमत पर नंबरों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके लिए लोग नीलामी के न्यूनतम मूल्य से कई गुना ज्यादा कीमत भी चुकाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। नोएडा में नवंबर महीने में फैंसी नंबरों के लिए अभी तक 59 लोगों ने नीलामी प्रक्रिया में न्यूनतम मूल्य से ज्यादा कीमत लगाई है।

यह भी पढ़ें : Organic Jaggery: नौ तरीके का गुड़ बना रहे यूपी के किसान, दिल्ली-एनसीआर में खूब किया जा रहा पसंद

जानकारी के मुताबिक 59 में से 35 लोगों को फैंसी नंबर का आवंटन कर दिया गया है। वहीं 24 लोगों की आवंटन प्रक्रिया चल रही है। 35 फैंसी नंबरों की बोली दस लाख 51 हजार 500 रुपये लगी है। जिसके बाद नंबरों को सर्वाधिक कीमत लगाने वाले व्यक्ति के नाम पर कर दिया गया है।

0006 नंबर की लगी एक लाख पांच सौ रुपये बोली

आरटीओ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फैंसी नंबर 0006 की बोली एक लाख पांच सौ रुपये लगी हैं। इस नंबर का आवंटन एक निजी कंपनी को किया गया है। वहीं अन्य चार नंबरों की नीलामी भी एक लाख रुपये में हुई है। इस दौरान नंबरों का न्यूनतम नीलामी मूल्य 33 हजार 333 रुपये रखा गया था।

30 फैंसी नंबर बिना नीलामी के हुए आवंटित

आवंटित हुए 35 फैंसी नंबरों में से 30 फैन्सी नंबरों की नीलामी प्रक्रिया में महज एक रजिस्ट्रेशन करने के चलते 30 फैंसी नंबरों का आवंटन रजिस्ट्रेशन करने वालों के नाम कर दिया गया है।

नोएडा के एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय, नोएडा ने बताया कि पहली बार नीलामी में चार दिन रजिस्ट्रेशन और तीन दिन नीलामी होती है। इसमें तीन बिडर का होना आवश्यक होता है। दूसरी नीलामी में एक या दो बिडर में नीलामी प्रक्रिया कराई जाती है। वहीं तीसरी बार में पहले रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति को नंबर आवंटन कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉरिडोर बनेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, 10 चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी