नोएडा. उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रवासी श्रमिकों और विद्यार्थियों को उनके गृह जनपद भेजने की बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और डीएम सुहास एलवाई ने अपनी देखरेख में अब तक 52 हजार लोगों को उनके गृह जनपद भेजा है। इसके लिए 25 ट्रेनों और 540 बसों का इस्तेमाल किया गया है।