
गाजियाबाद।कठुआ के बाद दिल्ली से महानगर गाजियाबाद से एक आेर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।जहां एक 73 साल के बूढ़े ने एक सात साल की बच्ची को अपने घर बुलाकर अश्लील हरकत जैसी वारदात को अंजाम दिया। वहीं बच्ची ने इसकी जानकारी घर पहुंचकर अपने माता-पिता को दी। यह सुनते ही वह सहम गये। उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी बूढ़े को गिरफ्तार कर लिया है।
यह झांसा देकर बच्ची को बूढ़े ने अपने पास बुलाया
यह शर्मनाक करने वाली वारदात दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके की है। यहां रहने वाले 73 साल के एक बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली मासूम बच्ची को टाॅफी का झांसा देकर अपने घर बुला लिया। बच्ची के घर में पहुंचते ही बूढ़े ने उसके साथ गंदी हरकत शुरु कर दी। बच्ची के विरोध करने पर उसने धमकाने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। जहां उसने अपने माता-पिता को बूढ़े की हरकत बतार्इ।
बच्ची की बात सुनकर हैरान हुए माता-पिता लेकर पहुंचे थाने
बच्ची द्घारा बूढ़े की हरकत बताने पर माता-पिता हैरान रह गये।वह तुरंत बच्ची को लेकर पास के थाने पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों को बच्ची ने बूढ़े की हरकत बतार्इ।जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी बूढ़े को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस बात का पता लगने के बाद से बच्ची के परिजनों समेत आसपास के लोग भी सख्ते में है।
Published on:
19 Apr 2018, 6:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.