23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7th pay commission लागू होने के बाद नोएडा में सरकारी कर्मचारी नहीं हैं खुश

7th Pay Commission में HRA और CCA बढ़ने के बाद भी नोएडा में कार्यत सरकारी कर्मचारी खुश नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Aug 2018, 7:48 PM IST

7th pay commisson

7th pay commission लागू होने के बाद नोएडा में सरकारी कर्मचारी नहीं हैं खुश

नोएडा।7th Pay Commission को लेकर नोएडा समेत प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों को लंबा इंतजार था। हालांकि जुलाई 2018 को राज्य सरकार ने सातवां वेतन लागू कर नोएडा के हजारों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। लेकिन नोएडा के लोगों की मानें तो इसमें और भी बढ़ौतरी की जानी चाहिए। कारण, पिछले कुछ समय से जिस तरह महंगाई बढ़ी है उसके हिसाब से 7वें वेतन में की गई बढ़ौतरी नाकाफी है।

यह भी पढ़ें : इन लोगों को मुफ्त में मिलेगा विश्व की सबसे बड़ी मेडिकल बीमा योजना का लाभ

दरअसल, राज्य सरकार ने 1 जुलाई से यूपी के सरकारी कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और सिटी कंपनसेट्री अलाउंस (CCA)दोगुना कर दिया। जिसके बाद से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हुआ है। हालांकि नोएडा में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों से इस बाबत बात की गई तो वह इससे असंतुष्ट दिखे।

यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस की इस योजना से हर महीने मिलेंगे 5500₹,ऐसे उठा सकते हैं लाभ

नोएडा के सेक्टर 15 में रहने वाले सुरेश शर्मा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम नोएडा डीपो में कंडक्टर के पद पर तैनात हैं। इनका कहना है कि सरकार द्वारा 7वां वेतन लागू तो कर दिया गया लेकिन यह नकाफी है। जिस तरह से पिछले दिनों डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ौतरी हुई जिसके कारण सभी चीजें महंगी हो गई हैं। इसके मुकाबले सरकार द्वारा जो बढ़ौतरी की गई है वह काफी नहीं है।

यह भी पढ़ें : मोदी की इस योजना से हर महीने 25 से 30 हजार रुपये कमाने का मौका, ऐसे होगा लाभ

सेक्टर-12 स्थित प्राइमरी स्कूल की टीचर सुनीता सिंह ने बताया कि हमें काफी समय से 7वें वेतन आयोग का इंतजार था। जो आखिरकार राज्य सरकार द्वारा लागू कर दिया गया है। इसके चलते सैलरी में बढ़ौतरी तो हुई है। लेकिन आज की महंगाई को देखें तो सरकार को कर्मचारियों को और राहत देने के जरूरत है। हालांकि जो भी बढ़ौतरी हुई है फिलहाल उससे मैं संतुष्ट हूं।

यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस की इस योजना से हर महीने मिलेंगे 5500₹,ऐसे उठा सकते हैं लाभ

गौरतलब है कि प्रदेश में 7वां वेतन आयोग 1 जुलाई 2018 से लागू हो चुका है। बढ़े हुए HRA और CCA से नोएडा समेत वेस्ट यूपी के लाखों कर्मचारियों को फायदा पहुंचा है। HRA में बढ़ौतरी के बाद राज्य सरकार के खजाने पर 2,223 करोड़ रुपए और CCA से 175 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।