scriptSolar Eclipse 2018: सूर्य ग्रहण के बाद इन राशियों में बन रहे भाग्योदय के योग | after Solar Eclipse aaz ka Rashifal 13 July | Patrika News
नोएडा

Solar Eclipse 2018: सूर्य ग्रहण के बाद इन राशियों में बन रहे भाग्योदय के योग

जाने कैसा रहने वाला है आज आपका दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

नोएडाJul 13, 2018 / 10:02 am

lokesh verma

Solar Eclipse

Surya Grahan 2018: सूर्य ग्रहण के बाद इन राशियों में बन रहे भाग्योदय के योग, जानिये क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आज सामान्य रहने वाला है, लेकिन आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आने की आशंका बनी हुई है। कोई भी नया कार्य करने से पहले आज बुजुर्गों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले घर के बुजुर्गों की सलाह जरूर ले लें। आज बुजुर्गाें की सलाह से किए गए काम में आपको अच्छे फल मिलने वाले हैं।
वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। अगर आप छात्र हैं तो आज आपके लिए अच्छे योग बन रहे हैं। आज खेलों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आज आपका मन खुद ही खेलों की ओर बढ़ेगा। ध्यान रहे आज बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखें। आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अच्छे फल मिलने वाले हैं। आज अपने व्यवहार में भी आपको मधुरता रखनी है इससे आप दूसराें काे प्रभावित करेंगे।
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी आज सामान्य दिन है, लेकिन आज मानसिक रूप से खुद काे थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आज कोई नए कार्य की योजना भी आप बना सकते हैं। व्यापार में नए कार्य करने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज आपके पास अवसर हैं। आज भाग्य आपका साथ देने वाला है। आज कोई भी निर्णय करने से पहले सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। आज मुश्किल कार्य भी आसान हो जाएंगे और साेच समझकर किए गए निर्णयाें के बाद आज सभी कार्यों में सफलता मिलने वाली है।
सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज कार्याें की अधिकता रहेगी ध्यान रहे आज कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझकर ही आगे बढ़ना है। आज सामाजिक रुप से भी आपका सम्मान बढ़ने वाला है। आज अपने व्यवहार और प्रदर्शन से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे।
कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी दिन आज अच्छा है। आज आपके चारों ओर खुशी का माहौल रहेगा आज परिवार में भी आप बेहतर महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज मन की बात करना अच्छा रहेगा आज अपने मन में बुरे विचार नहीं लाने हैं और किसी की बुराई भी आज आपको नहीं करनी है।
तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन आज थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जब तक कोई आपसे ना कहे तब तक कोई राय नहीं देनी है। आज आपको अपनी वाणी पर भी काबू रखना है आज कम बोलना अच्छा रहेगा। अच्छी बात यह है कि आज आपके किसी मित्र की ओर से आपको ऐसी सहायता मिलेगी जो कार्य क्षेत्र में आपके लिए नए रास्ते खोलेगी।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपको धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आज परिवार में भी आपको सहयोग मिलने वाला है। जीवन साथी से आजमन की बात शेयर कर सकते हैं। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दिन आज सामन्य है लेकिन आज आपको घर से बाहर कुछ भी खाते हुए सावधान रहना है। आज बाहर का भोजन आपके लिए उचित नहीं है। आज पेट के विकार हो सकते हैं। आज अपने साथ-साथ आपको परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थाेड़ा अधिक अच्छा है। आज किसी पुराने जानकार से आपकी भेंट हो सकती है। यह भेंट आपको प्रसन्न कर देगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गों की सलाह लेना बेहद जरूरी है। आज परिवार के बुजुर्गों की सलाह लेकर किए गए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी।
कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य रहेगा। आज किसी भूखे को खाना खिलाने से शुभ फल प्राप्त होने वाले हैं। अगर आप छात्र हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। परीक्षा के अच्छे फल प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज आपको मित्रवत व्यवहार दूसरों से करना है। इससे आपका सम्मान दूसरों की नजर में और बढ़ेगा।
मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन आज बेहद अच्छा है। आज भाग्य आपके साथ है। आज कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें सफलता आपको मिलने वाली है। आज मां की सेवा करने से आपको बेहतर फल मिलने वाले हैं। आज धार्मिक कार्यक्रमों में भी मन लगा सकते हैं इससे आपको मन की शांति मिलेगी।

Home / Noida / Solar Eclipse 2018: सूर्य ग्रहण के बाद इन राशियों में बन रहे भाग्योदय के योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो