22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अरबपति भू-माफिया भी हो जाएंगे फकीर

अवैध जमीन पर चल रहे राइस मिल से वसूले गए 50 लाख, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर प्रशासन ने लगाया था 4 करोड़ का जुर्माना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 7 May 2018, 4:51 PM IST

land mafiya

नोएडा. भूमाफिया के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। वह किसी भी हालत में अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के छपरौला गांव में नामचीन केआरबीएल राइस मिल के मालिक द्वारा सरकारी चक रोड और नाली की जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में जिला प्रशासन ने 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, जिसमें से प्रशासन ने 50 लाख रुपये की वसूली कर ली है। यानी अब दूसरे भू-माफिया भी बच नहीं पाएंगे। क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन के हौसले बुलंद है। लिहाजा, अब जल्द ही दूसरे लैंड माफियाओं के किलाफ भी कार्रवाई जल्द ही शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। अगर ऐसा हुआ तो बड़े-बड़े भू-माफिया भी जमीन पर आ जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः 24 घंटे में आने वाली है बड़ी तबाही, अगर कर लेंगे ये उपाय तो नहीं होगा कोई असर

दादरी तहसील क्षेत्र के छपरौला गांव के पास केआरबीएल लिमिटेड नाम की चावल मिल है। उस पर छपरौला गांव के एक व्यक्ति बलवीर सिंह नागर ने 2011 में चक रोड और नाली की करीब 25 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर दादरी के तहसीलदार ने कंपनी पर 4 करोड़ 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इससे बचने के लिए कंपनी ने एडीएम न्यायिक कोर्ट में अपील की, लेकिन आरोप सत्य होने के कारण एडीएम कोर्ट ने अपील खारिज कर दी।

यह भी पढ़ेंः बड़ी मुश्किल से एसटीएफ के पकड़ में आया था आईपीएल का हाई-प्रोफाइल सट्टेबाज, 15 दिन में ही आ गया बाहर

एडीएम कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद कंपनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने सुनवाई से पहले मामले को देखते हुए कंपनी को कम से कम 50 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर दादरी के एसडीएम ने राइस मिल केआरबीएल लिमिटेड से 50 लाख रुपये की वसूली कर ली है।

यह भी पढ़ेंः-VIDEO:चार वर्ष की बच्ची से बलात्कार के आरोपी युवक के साथ लोगों ने सरेराह कर दिया ये कांड

VIDEO देखेंः सपा को बड़ा झटका,पार्टी कार्यकर्ताओं और मुस्लिम वोटरो ने दी चेतावनी


केआरबीएल लिमिटेड ने अपने आसपास की ज्यादातर जमीन धीरे-धीरे खरीद ली। इसके साथ ही आसपास की सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया। इस प्रकार केआरबीएल राइस मिल का मालिक भूमाफिया बन गया। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि कंपनी के अंदर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कंपनी से 50 लाख रुपये की वसूली कर ली गई है।