नोएडा. कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया खौफजदा है। इसको लेकर बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, नोएडा (Noida) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2020) के मौके पर बाॅलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) ने हजारों लोगों के साथ बिना मास्क सड़कों पर दौड़कर यह संदेश दिया कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत है।