13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बायर्स ने फूंका Amrapali के मालिक अनिल शर्मा का पुतला, देखें वीडियो

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आम्रपाली के दफ्तर के बाहर आम्रपाली बायर्स लगभग 44 दिन से धरने पर बैठे हैं।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Rajkumar Pal

Sep 24, 2017

amrapali group

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आम्रपाली के दफ्तर के बाहर आम्रपाली बायर्स लगभग 44 दिन से धरने पर बैठे हैं। मगर आम्रपाली बायर्स की कोई सुध तक लेने वाला नजर नहीं आ रहा है। इस बीच बायर्स ने आम्रपाली के मालिक अनिल शर्मा का पुतला फूंका। इन बायर्स के मुताबिक इनका ना तो प्रशासन सुनने को तैयार है और ना ही सरकार। इनका कहना है कि अनिल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत कोई भी नहीं जुटा पा रहा है।

इसलिए आम्रपाली के बायर्स ने अनिल शर्मा का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया है। बता दें कि बायर्स ने नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित आम्रपाली के दफ्तर के बाहर ही अनिल शर्मा का पुतला जलाया है। साथ ही पुतले जलाने से पहले उसको जूतों की माला भी पहनाई गई और सड़क पर घुमाया गया। बायर्स का कहना है कि आज 44 दिन हो गए हैं उन्हें धरने पर बैठे हुए लेकिन उनकी परेशानी दूर करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है और ना ही नोएडा अथॉरिटी। जिसके चलते उनका भरोसा इस सरकार से भी उठता जा रहा है।

बायर्स ने आगे कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे हार नहीं मानने वाले हैं अब चाहे कुछ भी हो जाए उनकी लड़ाई घर मिलने तक रुकने वाली नहीं है। बता दें कि आम्रपाली के कुछ प्रोजेक्ट के मामले सुप्रीम कोर्ट में भी है। वहीं फ्लैट न मिलने से परेशान आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ बायर्स ने अनिश्चित धरना जारी रखा है। बायर्स पिछले एक माह से अपना सभी काम धाम छोड़कर सेक्टर-62 स्थित बिल्डर आॅफिस के बाहर धरने पर बैठे हैं। रविवार को धरना प्रदर्शन का 44वां दिन है। वहीं बायर्स को धरना समाप्त करने की गुहार अब तक विधायक से लेकर मंत्री तक कर चुके हैं, लेकिन बायर्स ने पहले घर फिर धरना समाप्ती का निर्णय लिया है।

आम्रपाली के बायर्स ने करो या मरो का फैसला ले लिया है। यहीं कारण है कि आम्रपाली के बायर्स ने बिल्डर से तंग आकर उसी के आॅफिस पर ताला जड़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बायर्स बिल्डरों के खिलाफ पैदल मार्च से लेकर अरमानों की अर्थी तक निकाल चुके हैं। वहीं इसी क्रम में रविवार को बायर्स ने आम्रपाली के मालिक अनिल शर्मा का पुतला फूंका।