24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / Assembly Election Result 2018 Live: यहां पर हार रही है भाजपा, कांग्रेस की बन सकती है सरकार!

Assembly Election Result 2018 Live: यहां पर हार रही है भाजपा, कांग्रेस की बन सकती है सरकार!

11 दिसम्बर यानी आज मंगलवार को मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 11 Dec 2018, 9:40 AM IST

नोएडा। 11 दिसम्बर यानी आज मंगलवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। इनमें कुछ जगह के रुझान भी सामने आने लगे हैं। नतीजों से पहले आ रहे रुझानों और सर्वे ने भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है। ऐसे में ज्‍योतिष भी कई जगह भाजपा को झटका लगने की बात कह रहे हैं। उनके अनुसार, ज्‍यादातर जगह भाजपा की हार लग रही है या फिर उसे करारी टक्‍कर मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2018 शुरुआती रुझान के बाद कांग्रेस नेता का आया बड़ा बयान

ज्‍योतिषीय गणना

मुरादाबाद के ज्‍योतिष पंकज वशिष्‍ठ के अनुसार, इस बार गणित भी भाजपा के साथ नहीं है। उन्‍होंने बताया कि ज्‍योतिषीय गणना के आधार पर इस बार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कुंडली थोड़ी सही है, लेकिन वहां उन्‍हें कांटे का मुकाबला मिलेगा। ( उधर, तेलंगाना और मिजोरम में बिना क्षेत्रीय दलों के किसी की सरकार नहीं बन सकती है।

यह भी पढ़ें: मतगणना ने बता दिया इनकी बनेगी सरकार

वसुंधरा राजे के सितारे खराब

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दम का आंकलन होगा। ज्‍योतिष पंकज वशिष्‍ठ के अनुसार, इन चुनावों के बाद भाजपा को करारा झटका लगने वाला है। राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की कुंडली में सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं, जबकि अशोक गहलोत काफी मजबूत दिखाई पड़ रहे हैं। लिहाजा वहां कांग्रेस की सरकार बन सकती है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद ने शहीद इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर उठाए सवाल, बोले- उनके खिलाफ कुछ तथ्य एेसे जिनकी जांच जरूरी

रुझान

मंगलवार को सुबह आ रहे रुझानों के अनुसार, छतीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस के मुकाबले काफी पीछे चल रही है। जबकि राजस्‍थान में भी कांग्रेस भाजपा से काफी आगे चल रही है। मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्‍कर दे रही है। उधर, तेलंगाना में टीआरएस आगे चल रही है।