नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के लिए नया फरमान जारी किया है। दरअसल अब प्राथमिक विद्यालयों के टीचर बिना दाढ़ी बनाए और चप्पल पहनकर स्कूल नहीं आ सकेंगे। अब उन्हें स्मार्ट दिखना होगा। यह नया आदेश जारी होने के बाद जब प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अनिकेत माहेश्वरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अध्यापक की एक आदर्श छवि होती है। ऐसे में अगर सरकार ने उनके लिए शेविंग करने और जूते पहनकर स्कूल आने के निर्देश दिए हैं तो यह स्वागत योग्य है। ऐसा नहीं है कि इन आदेशों के बगैर भी अध्यापक यह ध्यान रखते हैं कि उनको कैसे कपड़े पहनने चाहिए, लेकिन अगर सरकार ने यह आदेश लागू कर दिया है तो इसके बेहतर परिणाम आएंगे और शिक्षक अपने ड्रेस ऑफ सेंस को लेकर ज्यादा गंभीर होंगे।