गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इस डैशबोर्ड के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि कोरोनावायरस के कारण फैली महामारी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह क डैशबोर्ड जारी किया है। जिसके चलते यूआरएल https://gbncovidtracker.in/ पर जाकर लोग कोविड-19 अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में लाइव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि जिले के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को इस डैशबोर्ड से सीधे जोड़ दिया गया है। बता दें कि इस डैशबोर्ड पर अस्पतालों में वेंटीलेटर, आईसीयू, ऑक्सीजन और सामान्य बिस्तरों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाया गया है।