1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग ब्रेकिंग: सच साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, NCR समेत इन इलाकों में आया भयंकर तूफान

गरज-चमक के साथ बारिश शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 May 2018, 6:19 PM IST

storm in ncr

नोएडा। अभी-अभी नोएडा सहित एनसीआर में भयंकर धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी। इससे पहले भी 9 मई कोे भी एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ में भूंंकप आया था। यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में पिछले सप्ताह आए तूफान और बरसात की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ था।

देखें वीडियो-नोएडा-एनसीआर में आया भयंकर तूफान

जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतेंं उठानी पड़ी थीं। इसको देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर से अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 24 घंटे में तूफान और बारिश आने की संभावना जताई गई थी, जो कि सच साबित हुई। शाम को लगभग 4.30 बजे एनसीआर में भयंकर धूल भरी आंधी शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही और उसके बाद बारिश शुरू हो गई।

आपको बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से जारी किए अलर्ट के अनुसार रविवार को दिल्ली, एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में आंधी तूफान आने की संभावना जताई गई थी, जिसमें तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान आने की बात कही गई थी। विभाग के अनुसार 50 से 70 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी, जो एक बार फिर सच साबित हुई। गौतमबुद्धनगर समेत एनसीआर में 9 मई को आए भूंकप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई थी।

मौसम विभाग की चेतवानी के अनुसार गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आस-पास के एरिया में तूफान बताया गया था। प्रदेश सरकार ने भी सभी डीएम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हुए हैं। वहीं डीएम भी लोगों को अलर्ट के बाद निर्देश जारी कर चुके हैं। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एनसीआर और अन्य जिलों में तेजी के साथ मौसम के मिजाज पर असर हो रहा है।