साथ ही जयंत चौधरी ने कहा कि 'जिन्ना हारा, गन्ना जीता' इस उपचुनाव में भाजपा के लिए जहां सीएम योगी सहित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी प्रचार किया था। साथ ही केशव मौर्या ने कई दिन तक रुककर क्षेत्र में कैंप किया था, जिसके बाद उनकी तबियत भी खराब हो गई थी। इस हार से जहां भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, वहीं रालोद को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस जीत से रालोद से छिटका हुआ उसका जाट-मुस्लिम वोटबैंक फिर से जुड़ गया है। इस उपचुनाव में रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गांव-गांव जाकर वोट मांगे थे।