नोएडा। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के अनुमोदन के बाद किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की। इसमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 11 मंत्री शामिल हैं। इनमें पश्चिमी यूपी के 4 नेताओं को किसान मोर्चा का प्रदेश पदाधिकारी बनाया है। इनमें पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नोएडा के गिझौड़ ग्राम निवासी ब्रजपाल चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।