3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह गुर्जर विधायक थाम सकता है बसपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लग सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 15 Jun 2018, 10:53 AM IST

BSP

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह गुर्जर विधायक थाम सकता है बसपा का दामन

नोएडा। अगले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसपा ने भी इसके लिए अपने प्रत्याशियों की खोज शुरू कर दी है। गौतमबुद्ध नगर सीट से वैसे तो बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके बावजूद अब भी कई नेता बसपा हाईकमान के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें: ईद से पहले यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर देगा मुरादाबाद को ईदी, कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकता है लोकसभा चुनाव

वीरेंद्र डाढ़ा को बनाया है प्रत्याशी

बसपा ने गौतमबुद्ध नगर से वीरेंद्र डाढ़ा को लोकसभा उम्मीदवार काफी पहले घोषित कर दिया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में प्रचार भी शुरू कर दिया है लेकिन कई बार ऐसा हो चुका है कि चुनाव से पहले प्रत्याशी बदल जाते हैं। मायावती के गृहजनपद में सियासी गलियारों में भी कुछ ऐसी ही चर्चा चल रही है। इसके लिए कई नेता लखनऊ के चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा गठबंधन होने की स्थिति में कुछ और दलों के नेता भी बसपा आलाकमान के संपर्क में बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि इन्हीं में से एक भाजपा के दिग्गज नेता भी हैं, जो इस समय विधायक भी हैं। बताया जा रहा है कि विधायक जी संसद जाने का ख्वाब देख रहे हैं। इस चक्कर में वह पार्टी बदलने को भी तैयार हैं। गुर्जर बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले इन भाजपा विधायक के बसपा में शामिल होने के साथ ही समीकरण तेजी से बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बारह घंटे में बदमाशों पर पुलिस का टूटा कहर, ताबड़तोड़ तीन एनकाउंटर में तीन बदमाश गिरफ्तार

गुर्जर बिरादरी से रखते हैं ताल्लुक

महागठबंधन होने पर विपक्ष की तरफ से एक ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा। जबकि दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार होंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा के एक विधायक भी इसे देखते हुए पाला बदलने को तैयार हैं। यह सांसद भी रह चुके हैं। बसपा में कूदने को तैयार यह भाजपा विधायक गुर्जर बरादरी से ताल्लुक रखते हैं। उनका पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जरों में अच्छा दबदबा भी है। वह इस समय जिस सीट से विधायक हैं, वहां वह रहते नहीं हैं। चुनाव जीतने के बाद अपने घर चले गए और कभी-कभी क्षेत्र में नजर आते हैं। उनका उनके विधानसभा क्षेत्र में विरोध भी है। यह सांसद भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के इन विधायक की नजर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर है।

यह भी पढ़ें: बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाश, महिला के साहस के सामने उनका हुआ यह हाल

डॉ. महेश शर्मा हैं यहां से सांसद

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 2009 में बसपा के सुरेंद्र नागर जीते थे। वहीं, 2014 में भाजपा के डॉ. महेश शर्मा यहां से लोकसभा पहुंचे। अब सुरेंद्र नागर सपा से राज्यसभा सदस्य हैं। ऐसे में अगर भाजपा यह गुर्जर विधायक बसपा में चले जाते हैं और उन्हें यहां से टिकट मिल जाता है तो भाजपा के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।