इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने इस दौरान जीत का मंत्र देते हुए कहा कि यूपी में हम अगर 51 प्रतिशत वोट पा लेंगे तो जीत जाएंगे। इसके साथ ही बैठक के समापन अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने के लिए एक नया टॉलफ्री नंबर जारी किया गया। इस नंबर पर मिसकॉल करते ही आप भाजपा के सदस्य बन जाएंगे।